एकांत
अपनी भी कुछ लोगों से तबीयत न मिली,
इच्छा थी मिलने की, पर दिल की इजाज़त न मिली।
सिर्फ़ गुस्सा ही नहीं था मुझमें लोगों से मिलकर,
बात बस ये थी कि अंदर की तरबियत न मिली।
मिली थी तबीयत एक वक़्त उनसे कुछ कहने को,
वो फिर से मिले कभी, ऐसी ज़रूरत न मिली।
न उनसे कोई बैर है, न कोई दुख है उनसे,
बस यूँ ही फिर न मिलने की इज्जत न मिली।
कितने गिले-शिकवे रखे थे अपनों से,
जब गौर किया तो किसी से शिकायत न मिली।
अपने साथ जो इतना अकेला रहा हूं मैं,
मुझे तो अपनी भी तन्हाई की फ़ितरत न मिली।
- शिनाख्त
Comments
Post a Comment