A short course on love

आता है एक सख्श पसंद 

उसके चेहरे से

उसकी चमड़ी से 

उसके हुस्न के पेहरों से


फिर हर हरकत उसकी अच्छी लगती है

गलत होने पर भी सही लगती है 

अगर वो है गलत तो आपकी जिम्मेदारी बनती है 

अगर वो है सही तो आपकी होशियारी बनती है


उसकी बातें अच्छी लगने लगती हैं 

कम दिमाग हो तो मीठी लगने लगती हैं 

ज्यादा दिल की लगने लगती है


कम मिठास हो तो ज्यादा दिमाग की लगती है 

दिमाग दिल से अच्छा लगता है


जैसे भी हो , वो इंसान तुम्हे बहुत अच्छा लगने लगता है


तुम्हे अपना चांद भी दिखाई दे जाए 

तुम्हारी अपनी रात भी ले जाए 

बात तो सीधी सी बोली उसने 

तुम्हारा जी चुराके ले जाए 


वो इतना अच्छा नहीं , वो तो आम है 

ये आपकी सोच है , इसलिए वो खास है


पर जरूरी नहीं जो आपको सुंदर लगे 

वो सबको सुंदर लगे 

इसलिए दिल सबसे लड़ने को तैयार है

शायद यही वो प्यार है ।


                              – शिनाख्त 

Comments

Popular posts from this blog

A POOL OF SMALL WINS

Unfinished shorts

बदलाव