एक कोशिश

ना जाने कैसा लगता होगा

किसी को छूकर जैसा लगता होगा


गरीब की दीवाली कहाँ होती है

मिठाई का स्वाद उसे कैसा लगता होगा


मैं ढूँढने निकला था किसी को शहर में

ना जाने उसे ये तन्हा शहर कैसा लगता होगा


मैं फिरता हूँ तन्हा अपने ही शहर में

लोगों को बेफ़िक्र इंसान कैसा लगता होगा


दुखी लोग डूब जाते हैं नशे में

होशवालों को दुख कैसा लगता होगा


शिनाख़्त फिरता है अपनी पहचान के लिए

जिसे नहीं मिलती पहचान, ऐसा लगता होगा

                                                          – शिनाख्त 

Comments

Popular posts from this blog

A POOL OF SMALL WINS

Unfinished shorts

Unfinished longs