तेरा मन
रख ले मुझे तेरा मन हो तो
ढक ले मुझे तेरा मन हो तो
अगर हूँ नापसंद तो कर देना दूर
एक ही बार में तेरा मन हो तो
दिल के बाज़ार में लगा कीमत
दिखूँगा बेशकीमती तेरा मन हो तो
और न लगा दाम मेरे तेरे दिल में
दिखूँगा बेज़ार तेरा मन हो तो
मैं तो कुछ नहीं कहता अब तुझसे
तू ही बोल कुछ मुझसे तेरा मन हो तो
मैं समझता हूँ तेरा भी डर
तू चल दे डर से आगे तेरा मन हो तो
और तू चाहती है परखना मुझे
तो बिल्कुल परख तेरा मन हो तो
Comments
Post a Comment