घर
जो था घरेलू पहले
अब मर गया ना
अपने ही घर में
अपने में घर कर गया ना
अब बस ज़िंदा लाश रहता हूँ
घर वालों के सामने
अब सबके लिए तर गया ना
अब कुछ नहीं करता मैं
अब कुछ नहीं कहता मैं
जो था पहले हसमुख घर के लिए
वो दिल से ही उतर गया ना
अब अपने काम पर ही ध्यान देता हूँ
जो करता था सबकी फ़िक्र
देख कर लोगों के असल चेहरे
वो शख़्स डर गया ना
सबको अच्छा बदलने की कोशिश में
ख़ुद मैं उनके लिए बदल गया ना
देख मैं जैसा भी था उनके लिए
ख़ुद के लिए अच्छा बन गया ना
छोड़ दिया परिवार, रह गया अकेला
पर अपने लिए एक अच्छा काम कर लिया ना
अब बस उनकी ज़रूरत के समय
हूँगा उनके पास
बाक़ी समय तो मैं
ख़ुद में उतर गया ना
– शिनाख्त
Note :
अगर पत्थर को बदलने की कोशिश करोगे तो या पत्थर टूटेगा या तुम्हारा सर , पत्थर नहीं टूट सकता ।
Emotional closeness to family always gives me sadness and trouble... maintain a safe limit . And get out of it.
It's not about the people, it's about the place...jitni jaldi ho ghar se bahar nikal jao
..and loneliness at home is inevitable. And being lonely is inevitable for me.
Maintain some strict boundaries and focusing on clearing exam.
I have no one but I have myself and that is enough.
Log mujhe samjh paaye struggle main aisa nhi hoga....but log mujhe success ke baad zarur samjh payenge.
Comments
Post a Comment