Dead for me

मुझसे सीखो कैसे किसी को ज़िंदा मार देता हूँ,

पूरा खेल जीतकर आख़िरी बाज़ी हार देता हूँ।


मौत है सबसे आसान तरीका बिछड़ने का,

मैं उसे ज़िंदा छोड़ खुद की जान हार देता हूँ।


मैं कभी एक से दोबारा इश्क़ नहीं करता,

हाँ लेकिन किसी दूसरे पर दिल हार देता हूँ।


अब वो जहाँ रहे, वो जाने, हमें उससे क्या 

मैं तो खुद को दुनिया पे निसार देता हूँ।


मेरे टूटे दिल ने लगा दी आग तेरी यादों में

अब तुझे जलाकर खुद को संवार लेता हूं।


और भी दुख रहे होंगे मोहब्बत के सिवा,

यही समझाकर खुद को करार देता हूँ।

                                                  – शिनाख्त 

Comments

Popular posts from this blog

Unfinished shorts

Current thoughts

लापता