और भी लोग हैं !

जो चला गया उसे जाने दे,

और भी शख़्स हैं ज़माने में।


चेहरा उसका भी चाँद सा था,

पर और भी सितारे हैं ज़माने में।


वो रही जैसी भी, बावफा या बेवफ़ा,

और भी दिलकश लोग हैं ज़माने में।


हाँ, तू वक़्त ले उसे भुलाने को,

जिसने तुझे भुला दिया।

मगर ये मत भूलना,

तेरी वफ़ा के क़ाबिल और भी हैं ज़माने में।


हो सकता है ऊपरवाला एक ही हो,

मगर उसके हज़ारों चेहरे हैं ज़माने में।

Comments

Popular posts from this blog

Unfinished shorts

A POOL OF SMALL WINS

Unfinished longs