हिम्मत रख प्यार में

और भी हैं तेरी मोहब्बत के लायक इस ज़माने में,
और भी हैं हद से ज़्यादा खूबसूरत इस ज़माने में।
तू ज़रा बाहर निकलकर देख तो सही,
तेरी उम्मीद से आगे भी है कुछ इस ज़माने में।

बस तू अपना काम आराम से कर,
किसी के जाने का ग़म ज़रूरी नहीं।
जो आना होगा, वो खुद चलकर आएगा,
तू भी थोड़ा ढूंढ ले इस ज़माने में।

अपना दिल बंद मत कर एक के जाने पर,
जो तेरी कदर करेगा, वो ज़रूर आएगा।
कोशिश करते-करते गिरना भी बेहतर है,
खाली हाथ बाँधकर बैठने से इस ज़माने में।

और भी हैं, बहुत हैं, बेशुमार लोग,
जो तेरे दिल की रानी बन सकते हैं।
हिम्मत मत हार एक के जाने से,
जो गया, वो कभी तेरा था ही नहीं।
जो आएगा… वही सच में तेरा होगा इस ज़माने में।

                                                                       - शिनाख्त 


Comments

Popular posts from this blog

Unfinished shorts

Current thoughts

लापता