अपनी कहानी लिखना

अपने हाथों से अपनी कहानी लिखना,

औरों से नहीं, अपनी ही ज़ुबानी लिखना।

शिकायतें लिखकर क्या हासिल होगा,

लिखना है तो हर पल मेहरबानी लिखना।

दिन भर डूब जाना काम में पूरी तरह,

रात को दिन भर की परेशानी लिखना।

यक़ीन रखना ख़ुद पर सबसे ज़्यादा,

अपनी ही आँखों से अपनी निशानी लिखना।

अपने ही आँखों से देखना खुद को पूरा 

औरों की आँखों से अधूरी कहानी  लिखना । 

औरों की आँखों से खुदको देखना ज़रूर 

अपने आँखों से अपनी पूरी कहानी लिखना ।

Comments

Popular posts from this blog

Unfinished shorts

Current thoughts

लापता