मेरा परिचय
मन में क्या है मेरे जानता ही नहीं
खुद को इतना अच्छा मानता ही नहीं
कोई छोटा नहीं है मुझसे यहां
खुद से बड़ा किसी को मानता ही नहीं
कभी करता हूं कुछ, कभी कुछ
मैं खुद को अंदर से पहचानता ही नहीं
शुरू करने से पहले कुछ शुभ करना पड़े
ऐसे काम को मैं अच्छा मानता ही नहीं
अब चल देता हूँ बेवजह और बेवक़्त
मैं खुद को किसी से बांधता ही नहीं
- शिनाख्त
Comments
Post a Comment