रब जाने
पता नहीं वो किसकी है
उसकी मीठी आवाज में एक हिचकी है ।
बाल थोड़े से घुँघराले हैं
वो मुस्कराने पर क्या दिखती है ।
आई है उस समंदर के पार से वो
जिस समंदर में जान मेरी बसती है ।
आसमान को निहारती है दिल से
बेवजह बादलों की तस्वीरें खींचती है ।
जो थोड़ी सी गोलू है वो
मुझे बहुत सुंदर लगती है ।
मारती है जब अपनी माँ से गप्पे
न जाने वो कितनी मासूम लगती है ।
बताती है काफी अपनी बातें मुझे
पर कुछ बताने से अभी वो डरती है ।
कब बताएगी, क्या पसंद है उसे
मुझसे तो वो थोड़ी सी बातें करती है ।
क्या होगा हमारा, कौन ही जाने
मेरे हिस्से में तो बस मेरी कश्ती है ।
- शिनाख्त
Comments
Post a Comment