Posts

लिखता हूं

लोगों के दिलों की बात बेबात  खिलते हुए चेहरों की हयात अंदर दफन दर्दों की दवात लिखता हूं हर चेहरे का गम  हर कलाकार का छुपा फन  हर व्यक्ति का उधड़ा मन लिखता हूं  हर आइने की ताज़गी  हर व्यक्ति की नाराजगी तेरी अदायों की सादगी  लिखता हूं  वो मेरे अंदर का दर्द  वो मेरा चेहरा सर्द  वो अंदर ठिठुरता मर्द सब के लिए बिकता हूं  फिर भी मैं लिखता हूं                                      - शिनाख्त 

ये दुनिया

' अपनी सोच' से लोगों को तंग देखा है  खुद की बात पर खुद का व्यंग्य देखा है  लड़ते रहते लोग अपनी ही सोच पर  काटों के ही साथ मैंने फूलों का संग देखा है ।  आपकी सोच उस पौधे को फूल बनाती है  फूल बना कर पूरे संसार को महकाती है  और आप लड़ते हो उन विचारों की श्रंखला से  जो आपको एक पशु से मनुष्य बनाती है ।  एक साधारण व्यक्ति से आपको दीदार कराती है  उसकी खूबसूरती से ज्यादा उसे खूबसूरत बनाती है  आपको हर कड़ मेँ एक परमात्मा दिखाती है  आपके अर्श और फर्श की दूरी मिटाती है  और आप लड़ते हो, संभलते हो  बात बेबात पर उलझते हो  हर व्यक्ति की बातों मेँ फिसलते हो  और जीवंत मेँ खुद से ही मिलते हो ।  लोगों का क्या है  ,कभी बुरा है कभी भला है  एक खो जाने के बाद दूसरा मिला है  और अफसोस नहीं किसी से जो मिला है  ज़िंदगी को बस एक ही सिला है  अगर तू अकेला भी है तो शुक्र कर   अब तुझे तेरा ही खुदा मिला है ।।                            ...

लगता है!

सब अधूरा लगता है  क्या कोई ख्वाब पूरा लगता है  हाल-ए-दिल है कुछ और ,बोलता हूँ कुछ और  मुझे अब ये नया "मैं" अच्छा लगता है चल रही है ज़िंदगी शामों की तरह  और तुम मिल रही हो अनजानों की तरह  मुझमें कुछ खो गया है  जो शायद तुम्हें अच्छा लगता है  जिस तरह मौसम होते हैं जुदा  उसी तरह रहना मेरे दिल मैं तुम, जान-ए-खुदा  मुझे तुम्हारा ये फरेब  अपने सच से अच्छा लगता है  अब रात होने को आई है  और शायद जुदाई की खबर लाई है  मेरे मुंह से ही न निकले ये बात, तो ठीक  तुम्हारे होंठों से तो ज़हर भी अच्छा लगता है                                                                    __ "शिनाख्त: नशे में"

हूँ मैं या नहीं

हर बार जब हारा मैं  तो बोला खुद को नहीं हूँ  मैं हर बार जब जीता मैं  तो बोला खुद को नहीं हूँ  मैं     हर दिन ढला, हर रात गुजरी  न मैं जीता, न हालत सुधरी  दिन रोया रात रोया  कुछ पाया कुछ खोया   ये सब चला काफी दिन  फिर बोला खुद को नहीं हूँ   मैं   आलस जकड़ा , मन पकड़ा  हर अंग शरीर का अकड़ा  फिर बोला खुद को नहीं हूँ  मैं   लोग, यार-दोस्त और रिश्ते शायद छूटें  कुछ बच जाएँ या सब टूटें  बोलूँगा खुद को नहीं हूँ  मैं   अब अंत में कर्म को पा रहा हूँ  और सिर्फ इसी वजह से जिए जा रहा हूँ  समय और परिस्थिति जैसी भी हो  अब खुद को समर्पित करने जा रहा हूँ  अब नहीं बोलूँगा खुद को नहीं हूँ  मैं   अब तो सिर्फ, हूँ ही  मैं   ॥   

DEATH .

Image
" The beauty lies in the eyes of the behold" and the death can only be explained by the dead... but the only problem that persists is that the dead never speak (only in my dreams) ... so how could death explained by a living person? well, this question is simple yet beautiful ( simple things are always beautiful). this question is not only bothering me but it already puzzled many people in the past. so let's take a jump in the pool of thoughts and try to address this issue as an attempt to tangle it( untangling is not my cup of tea ) firstly, what is death ? in many ways, people explain death as loss of person, loss of consciousness, loss of morals, loss of values, loss of reasoning or loss of something. so by that meaning, it can be inferred that death is loss. it always has a negative connotation. it is linked with negative aspects of events in one's life. since death deals with negativity, we can simply say it is bad, evil, chaotic and related to all the other bad ...

शांत लड़का

कोई बात कहनी हो, किसी को समझना हो  किसी को पास बिठाना हो , किसी को दूर भगाना हो  हर बात चुप चाप कहता है मेरे कमरे में एक शांत लड़का रहता है  किसी को प्यार जताना हो , किसी से नफरत भगानी हो किसी से दोस्ती जतानी हो, किसी से दुश्मनी निभानी हो वो हर बात पर खामोश रहता है मेरे कमरे में एक शांत लड़का रहता है  किसी की याद मिटानी हो, किसी का गम भुलाना हो किसी की बातों पर रोना हो , किसी पर मुस्कराना हो हर बात खुद ही अंदर सहता है  मेरे कमरे में एक शांत लड़का रहता है  खुद को समझाना हो, खुद को मनाना हो  कमियां निकालनी हो, और खुदको सुधारना हो वो कभी थोड़ा परेशान रहता है  मेरे कमरे में एक शांत लड़का रहता है  अपने सपने पूरे करने हो, खुद को जीत दिलानी हो किस्मत से लड़ना हो , अपनी किस्मत हरानी हो  वो अकेले ही खड़ा रहता है  मेरे कमरे में एक शांत लड़का रहता है |                                                       ...

एक दो- एक दो

उपरवला देता है एक सर सबको हाथ दो देता है सब देते है सलाह व्यक्ति को पर खुद की सलाह खो देता है मिलते है जिस्म दो  बनने के लिए एक जान लालची आदमी एक जान लेता है आँखें दो खो देता है   हजार मौके मिलते है कामयाबी के  एक तेरा सही , एक मेरा सही  दोनों सही अपनी जगह और गलत लड़ाई में दोनों खो देता है रोज मिलता हूं एक दोस्त से  एक मेरा दोस्त वो , एक मैं उसका दोस्त अच्छे दोस्त है दोनों  पर एक दोस्त वो जरूर खो देता है मां देती है चलने को हाथ  बाप अपने कंधे दो देता है बिना मांगे ऊपरवाला खूब देता है पागल व्यक्ति बिचारा हर साथ खो देता है उपरवला देता है एक सर "शिनाख्त"  पर सबको हाथ दो नहीं देता है                                                        -  "शिनाख्त"