Posts

एक कत्ल की कहानी

  एक कहानी सुनाता हूँ। थोड़ा ध्यान देना, अपने राज़ बताता हूँ। यह एक कत्ल की कहानी है। अंदर एक पुराना शख़्स रहता था, उसका नाम था "दिल"। बेचारा, उसकी यही कहानी है। बचपन से उसे कुछ भी मिला नहीं। वह बंजारों की तरह भटकता रहता था, और थोड़ा डरपोक भी था। जब दिल ने इस दुनिया में पहली साँस ली, तो सहमा-सहमा सा ही रह गया। कोई ऐसा नहीं मिला जिससे वह दिल लगा सके। वह भटकता हुआ बंजारा, अपने लगाव की तलाश में घूमता-ढूँढता रहता। हमेशा, थोड़े समय बाद उसे कुछ अच्छा लगता, लेकिन जैसे ही वह अच्छा लगता, वह उससे दूर हो जाता। बेचारा दिल खुद को शापित मानने लगा। जैसे-जैसे वक़्त बीता, उसकी तलाश और गहरी होती चली गई। या फिर कहें कि वह और डूबता चला गया। ख़ैर, जब एक दिन उसे कोई हमनवा मिला, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिन-रात वह खुश रहा, अपने सारे दुख-दर्द भूल गया। लेकिन जैसा हमेशा दिल के साथ होता है, इस बार वह हमनवा उससे छूटा नहीं, बल्कि किसी और का हो गया। दिल उसके साथ था, पर हमनवा का दिल उसके साथ नहीं। इस बार दिल ने उम्मीद ही छोड़ दी। दिल इतना रोया कि उसे चुप कराने के लिए उसे मार ही दिया। जब दिल ...

हालात

  बताना, हैं ये कैसे हालात ना खुद का वक़्त, ना माँ-बाप का साथ बताना, हैं ये कैसे हालात ना खुद पे भरोसा, ना ऊपरवाले का हाथ बताना, हैं ये कैसे हालात ना दिल बचा, ना दिल की दवात बताना, हैं ये कैसे हालात ना खुद से तकल्लुफ़, बस लोगों की बात बताना, हैं ये कैसे हालात आँखों से देखा, पैसे से इश्क़ को मात बताना, हैं ये कैसे हालात ना आदमी के कर्म, बस पूछे जात बताना, हैं ये कैसे हालात ना नींद पूरी, ना सपने साथ बताना, हैं ये कैसे हालात अपनों के नाम पर बस ग़म है साथ काश कोई तो बताए आख़िर  मेरे ही क्यों ऐसे हालात जब नहीं किया किसी का बुरा,  तो ऊपरवाले ने क्यों छोड़ा मेरा हाथ और अब छोड़ ही दिया है मेरा हाथ,  तो क्या नहीं हुआ मैं पूरा आज़ाद तो जो बचा है मेरा हाथ,  बस कुछ और नहीं मेरे पास लेकिन ये तजुर्बा रहेगा सदा याद जो अब तू थाम ले अगर अपना साथ तो शायद तेरे पास ही है तेरा ख़ास जो बनकर कस्तूरी मृग,  तुझे अब आया याद तो जाने दे जो जाता है  छोड़ कर तेरा साथ एक सच्चा दोस्त बन जा खुद का,  तो हो जाए आबाद तेरे कर्म और तू अगर रहें साथ तो बना देंगे ऊपरवाले का ख़ास बस तू चल...

वक्त

कभी मिलूं तुमसे तो ये शाम हो,   इस दिल को कभी यूंही आराम हो। वक़्त गुजरता है, सांसें चलती हैं,   लोग गुजरते हैं, यादें ठहरती हैं। लेकिन इस ज़ालिम दुनिया में,   दफन हैं बेवक्त की बुनियादें। उसमें वक़्त से वक़्त चुराता हूं,   यूंही खुद को अकेला पाता हूं। यूंही बिखर कर रोता हूं,   और खुद को समेट चुप हो जाता हूं। पर कम्बख़्त दिल को भी काम बहुत है,   गुज़रता वक़्त भी बेआराम बहुत है। किस्से गिले शिकवे रखूं मैं यहां,   मुझे खुद से फ़ुर्सत मिले तो नाम बहुत हैं। खुद से मिला करें कभी कभी,   फूल बनकर खिला करें कभी कभी। हंस कर मिलते हो सबसे, सबके खास हो क्या?   इस मतलबी दुनिया में बेमतलब की आस हो क्या? मैं जानता हूं तस्वीरें जलाने से होता नहीं कुछ,   क्यों न भूलूं आसानी से, ज़माना साज़ हो क्या?

EMOTIONALLY INTELLIGENT

Gareth’s Poem : "You're ugly. I know; I have been told this." "You're silly. I know; I realized this." "You look like an alien. I know; this has been pointed out to me." "You have big eyes. I know; I have looked in the mirror." "You can't be a pilot, you're not smart enough. It is possible; I have considered this." "If every insult you invent is true, you point out my many failings and help me to improve." "As you highlight my many weaknesses, you also highlight my strengths." "My ugliness feeds into my kind personality. My silliness brings laughter to the world." "My resemblance to movie aliens only highlights my intelligence. My big eyes betray my feelings and widen my view." "I may not make it as a pilot, but I could be... you see." "Every insult you invent gives me a view into your mind." "I know I have many problems, but I feel sorry for you." ...

यादें

  आज याद तेरी फिर आई  जब उठकर सुबह ली मैंने अंगड़ाई  जब नहा कर मैंने ऊपरवाले की ज्योति जगाई  जब पढ़ा आज का पहला पन्ना  तब हवा के झोंके सी तेरी याद आयी ।  जब माँ  ने प्यार से रोटी  खिलाई  जब बाप ने गर्व से पीठ थपथपाई ।  जब आज अनजानों ने भी बातें बताई  इन सब में तू काफी याद आई ।।  मेरी रूह में, मेरे जहन में मेरे इश्क-ए -फरेब के वहम में , तेरी यादों का एक पिटारा है  क्या वफ़ा की चाबी है तेरे जहन में ?  यादों का सिलसिला जारी रहेगा  तेरा न आना भी भारी रहेगा  लिखूँगा जब जब यादें आएंगे तेरी  इन यादों के साथ सफर मेरा सुहाना हजारी रहेगा ।।                                                                                                         - शिनाख्त...

bold इश्क

“कभी-कभी इश्क़ सिर्फ़ रूह में नहीं, जिस्म की हर नस में भी बोलता है। ये कविता उसी आवाज़ की है।” खा जाऊँ तुझे पूरा का पूरा, ना रहे कोई ख़्वाब अधूरा। होठों पे रख दूँ अपने होठ, तेरी साँसों को भर लूँ अंदर तक, तु मुझमें डूबे, और मैं तेरा जिस्म चखूँ— मेरे इश्क़ के ख़ज़ाने का नशा पी ले। ना रुक तू मुझसे लिपटने में, ना मैं होश संभालूँ। दो लताएँ जैसे लिपट जाती हैं एक-दूसरे को, वैसे हम घुल जाएँ, बीच में ना रहे कोई फ़ासला। तेरे उभारों को निचोड़ता रहूँ, तेरी गर्दन पे निशान छोड़ता रहूँ, हाथों से तेरी कमर को खींच कर तोड़ लूँ अपनी गोद में। और तू सिर्फ़ भागती न रहे, मैं भी रुकता न रहूँ। उँगलियों का एहसास, सीने से चिपक कर ख़ुद को खोना, और तेरे जिस्म का स्वाद लेना— यही मेरा आज का नाश्ता है। आज तेरे स्वाद से भरूँगा पेट, तेरे पसीने से नशा पीऊँगा। तू भागेगी नहीं, और मैं रुकूँगा भी नहीं।                                        - शिनाख्त 

आनंद - HOPE

जो जीता है , वो मरेगा  जो रोता है , वो हसेगा ।  ज़िंदगी से ज्यादा शोर करते हैं मौत के जाम  मगर मौत के बाद भी सबकी यादों में रहता हमारा नाम ।   और जब कोई करेगा हमें याद  हम फिर से जियेंगे उसी के साथ ।। जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में है जहांपनाह, जिसे ना आप बदल सकते हैं, ना मैं। हम सब तो रंगमंच की कठपुतलियां हैं, जिसकी डोर ऊपर वाले के हाथ बंधी है। कब, कौन, कैसे उठेगा, ये कोई नहीं जानता..!