Posts

बदलाव

जो प्यार था पहले, अब जलती आग बन चुका है। जितना पिघलता था तुझ पर, देख, अब राख बन चुका है। काफ़ी ग़म सताता था तेरा , पहले अब वो सब ख़ाक बन चुका है। जो पहले मीठा एहसास था प्यार का, अब वो कड़वा स्वाद बन चुका है। लोगों ने ज़िंदा देखा नहीं मुझे, वो एक हंसती लाश बन चुका है। एक शीशे सा दिल था मेरे सीने में, अब देख, बिखरा काँच बन चुका है। तुझे भूलने की कोई कोशिश नहीं की मैंने, मेरा जिस्म, तेरी याद बन चुका है। दिनभर तुझ पर दुनिया लुटाता था मैं, अब वो दिन, रात बन चुका है। जिस समंदर में ख़ून था मेरा, अब उसका एक डूबा जहाज़ बन चुका है। अब मत लौट, यही इल्तिज़ा है तेरा हमदर्द फ़राज़ बन चुका है। तुझसे दूरी ही सही है, मेरा ग़ुस्सा मेरे साज़ बन चुका है। अच्छा नहीं हूँ मैं, सही बात, मेरा बुरा, मेरा साथ बन चुका है। जिस आस्तीन में संभालती थी तू, वो तेरा आस्तीन का साँप बन चुका है। मरकर भी नहीं लौट सकता मैं अब तो तेरा नया यार बन चुका है।                                                  ...

खोया हुआ मैं

पता नहीं किस ख़याल में खो गया हूँ, मैं, मैं नहीं रहा, यूँ ही हो गया हूँ। दिन ढलते-ढलते आँख नम हो गई मेरी, आँसू न निकल पाए, दिल से रो गया हूँ। तक़दीर के हाथों की बनावट हूँ, न याद आए ऐसी पुरानी कहावत हूँ। ख़ुद के ऊपर हूँ या लोगों के ऊपर, बोझ, कुछ नहीं, बस ख़ुद ही ख़ुद की इबादत हूँ। रास्ते तंग हैं, ज़िंदगी बेरंग है, हालात जंग हैं, कब तक लोग संग हैं? बस जिए जाना एक व्यंग्य है, ये भी ज़िंदगी का एक अंग है। अब कैसे करूँ कुछ बातें बयां मैं, अब कुछ नहीं बचा मेरे ही दरमियां मैं। लेकिन बची है एक आस, और भी बची है साँस, जितना कर पाऊँ, उतना करूँ इसी हवा में। एक अरसे पहले जिस दौर से गुज़रा था, आज उस दौर से फिर गुज़रना है। पिछली बार ज़िंदा बच गया काफ़ी, इस बार तो डूब कर मरना है। जैसे तैर कर लोग डूब जाते हैं, वैसे ही तैरने वाले लोग उब जाते हैं। ऊपरवाले जो चाहेंगे, होगा वही, थोड़ा अच्छा करें लोग, थोड़ा हम कर आते हैं। पर इस जंग में लड़ना नहीं मन से, एक वही है जो देता साथ ज़्यादा धन से। चलेंगे तो कुछ-कुछ हो ही जाएगा, और बस चलते ही जाना है हर मन से।                 ...

वो

मेरे सामने बैठी है वो, जैसे शांत गंगा बहती है जो। यूं ही अंदर ही अंदर सहती है वो, मालूम है मुझे क्यों दुखी रहती है वो। उसकी आंखों को पढ़ लेता हूं, जैसे बिन बोले बहुत कहती है वो। मेरी मजबूरी भी है इस कदर, मेरी चुप्पी के अंदर रहती है वो। मैं पूछ नहीं पाता कुछ उससे, मुझसे खुद ही खुद कहती है वो। और जब कुछ नहीं कहती वो, तो लू की तरह बहती है वो। मेरी भी मजबूरी बन आती है, दूरी, औकात याद दिलाती है। मैं काफी कुछ कर सकता हूं, फिर भी, कुछ न करने को कहती है वो। मुझसे इतना कुछ छुपाती है, समेटकर मैं भी खुद अंजान बनता हूं। वो हंसते हुए आंसू छुपाती है, देखकर मैं भी खाली मकान बनता हूं। यूं ही एक दिन दरिया की तरह बह जाएगी, बिन कहे सब कुछ कह जाएगी। मैं बैठूंगा उस दरिया के किनारे, जिसमें मेरी कश्ती यूं ही ढह जाएगी।                                                 - शिनाख्त 

स्वीकृति

मिलती है कभी-कभी धूप, मिलती है कभी-कभी छाँव, ढूँढा अपना पूरा शहर, देखा दुनिया का हर एक गाँव। जब देखता हूँ दुनिया का दर्पण ग़ौर से, सदियों से बंद आंखें खुलती ज़ोर से। कर्म के बिना कभी मिलती न अच्छाई, हमेशा मिलती बुराई, बिना काम किए ज़ोर से। बैठ जाता हूँ बनकर एक तस्वीर परेशानी की, कि बता दूँ या छुपा लूँ ,सच्चाई अपनी कहानी की। चलते रहे तो मिल जाएंगे गहरे क़िस्से, पर कभी वे लोग न आएंगे मेरे हिस्से। इस राह में मिलते हैं कई साथी बिछड़ने को हमने भी बोला क्या करें, चलने दो  तो इस स्वीकृति में ही भलाई है, चाहें मेरी आँख नम हो आई है। जैसे जीवन में कर्म कभी छूटता नहीं, वैसे ग्रहण में सूरज कभी डूबता नहीं। तो कर्म और भी किए जाएंगे, थोड़े आसूं और पीए जाएंगे  थोड़े अच्छे लोग और आएंगे थोड़े बुरे दिन और जाएंगे पर ये क़दम नहीं रुक पाएंगे।                                            - शिनाख्त  

समय

बस समय नहीं है मेरे पास, काम की व्यस्तता है मेरे साथ। क्या ही रखूँ किसी से आस, लगता बुरा जब महीनों बाद होती बात। रिश्ते माँगते हैं समय, जैसे पौधा माँगे पानी। मैं कहाँ से दे दूँ समय, जब सूखी ही है मेरी कहानी। लेकिन मैं क्या ही दूँगा समय, जब खुद पर ही नहीं लगाऊँगा। अच्छे से बुरा बन जाएगा मेरा समय, अगर खुद के लिए ही नहीं बचाऊँगा।   - शिनाख्त 

प्रेम का अर्थ

 प्रेम का अर्थ - न पाना , बल्कि  निभाना  सिर्फ शारीरिक सुख नहीं, इसके आगे हैं काफी प्रेम  है अगर सिर्फ पाना , प्रेम का अर्थ  तो शायद है वो शरीर की चाह  है अगर  निभाना , प्रेम का अर्थ  तो है वो जन्नत  की राह  लेकिन बुराई नहीं शारीरिक सुख में  न ही कोई उसके दुख में  लेकिन फिर वो प्रेम नहीं,  कुछ और है , सिर्फ जीवनी की डोर  है  व्यक्ति की पराकाष्ठा है कि  भागता है सूक्ष्म खुशी के लिए  और फिर रोता है बाद में  हर भूली खुशी के लिए  अगर है कोई ऐसा रिश्ता  जो सिर्फ पाना चाहे, निभाना नहीं  तो उसे छोड़ना अच्छा ,  जो तार मंजिल में बाधा बने  तो उसे तोड़ना अच्छा                                            - शिनाख्त 

एक कत्ल की कहानी

  एक कहानी सुनाता हूँ। थोड़ा ध्यान देना, अपने राज़ बताता हूँ। यह एक कत्ल की कहानी है। अंदर एक पुराना शख़्स रहता था, उसका नाम था "दिल"। बेचारा, उसकी यही कहानी है। बचपन से उसे कुछ भी मिला नहीं। वह बंजारों की तरह भटकता रहता था, और थोड़ा डरपोक भी था। जब दिल ने इस दुनिया में पहली साँस ली, तो सहमा-सहमा सा ही रह गया। कोई ऐसा नहीं मिला जिससे वह दिल लगा सके। वह भटकता हुआ बंजारा, अपने लगाव की तलाश में घूमता-ढूँढता रहता। हमेशा, थोड़े समय बाद उसे कुछ अच्छा लगता, लेकिन जैसे ही वह अच्छा लगता, वह उससे दूर हो जाता। बेचारा दिल खुद को शापित मानने लगा। जैसे-जैसे वक़्त बीता, उसकी तलाश और गहरी होती चली गई। या फिर कहें कि वह और डूबता चला गया। ख़ैर, जब एक दिन उसे कोई हमनवा मिला, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिन-रात वह खुश रहा, अपने सारे दुख-दर्द भूल गया। लेकिन जैसा हमेशा दिल के साथ होता है, इस बार वह हमनवा उससे छूटा नहीं, बल्कि किसी और का हो गया। दिल उसके साथ था, पर हमनवा का दिल उसके साथ नहीं। इस बार दिल ने उम्मीद ही छोड़ दी। दिल इतना रोया कि उसे चुप कराने के लिए उसे मार ही दिया। जब दिल ...