Posts

अर्थ

जब ना मिले डोर कहीं  हर जगह मिले शोर वही  अगर हो जीवन में हर वक्त खोज  तब रह जाता जीवन में कोई अर्थ नहीं  ।    किसी पुराने दोस्त की यादें हो  कोई भूली बिसरी उसकी बातें हो  " क्या किया , क्यूँ किया " मिल भी जाएँ उत्तर, व्यर्थ कभी  तो फिर क्या ही रह जाता अर्थ सही ।  ये कटु भावनाएँ , ये छल कपट  घेरती विपरीत बुद्धि  को बल लपट  इन भावनाओं का रह जाता क्या समर्थ  और अंत में बचता ही क्या अर्थ ।  अगर ना मिले इश्क, प्रेम, प्यार  इनसे भी ऊपर है लोगों का संसार  कर्म ही देता आपको अपना अर्थ तभी  जब मिलता आपको अपना व्यर्थ कभी ।।                                                                               - शिनाख्त 

दिल की बात

तुम हमेशा मेरे साथ रहती हो जब रहती हो पास, आस पास रहती हो जब होती हो दूर, दिल की खास रहती हो हमेशा दिल,दिमाग दोनों  में साथ रहती हो तुम्हारी याद आती है तो सोचता हूँ मिलूँ तुमसे मिलता तो हूँ रोज़ ख्यालों में, क्यों चारासाज़ रहती हो।। तुम्हारी याद आती है, सागर की गहराई जितनी तुम्हारी बातें लगती हैं, खूबसूरत उतनी जितने ऊंचे पहाड़ हैं दरिया के, मुझे तुम्हारी चाह है उतनी । ।  तुमसे न मिलना मुझे एक बोझ सा लगता है ये इश्क और तुम, एक झोंक सा लगता है मेरे दिल बैठा जाता है बस इसी बात से, तुमने अपने से दूर किया मुझे बड़ा बनाने के लिए क्या मैं वो सब कर जाऊँगा तुम्हें पाने  के लिए क्या मैं कर पाऊँगा उम्मीदें पूरी तुम्हारी ऐसा न हो, मैं खाक में मिल जाऊँ, आग जलाने के लिए मिलने को भी मना किया, मिलोगी जब खुद को पा लूं और बस इसी बात पर, अपने कदम उठा लूं, मंजिल के पास ही अपना एक डेरा  बना लूं क्या तेरी मोहब्बत में खुद को ऊपर उठा लूं तेरी मोहब्बत मुझे कमज़ोर होने नहीं देती तेरी ज़िंदा यादें मुझे कभी रोने नहीं देती मुझे मेरा दीदार कराने की कोशिश करती हो  लेकिन तुम्हारी मोहब्बत, किसी...

उद्गम

अस्वीकरण : प्रस्तुत कविता एक हिन्दी फिल्म "three of us" से उद्धरत है । लेखक इस कविता को सबके सामने प्रस्तुत कर उसका महत्व साझा करना चाहता है ।  एक तमाशा शोर का कल फिर से झेला जाएगा एक पत्थर आस का साँसों से ठेला जाएगा कल तो तभी आएगा जब आज खेला जाएगा अब निकलके राह पे हम आ चुके हैं तो सुनो जाएँगे हम उस नगर जिस तक ये मेला जाएगा कल तो तभी आएगा जब आज खेला जाएगा लाख मोती जेब में भरके तू रख ले चाहे तो आख़िरी दिन मुट्ठी में बस एक ढेला जाएगा कल तो तभी आएगा जब आज खेला जाएगा

हमनवा

जिस्मों के बीच बना कर फासला  आता है तुझे , मन की दूरी मिटाना  बात बेबात पर, न जाने क्यूं  तेरा मुझ पर सबसे ज्यादा हक ज़माना तू और तेरी बातों की खूबसूरती है इस कदर उसे आता है, सब भूली भटकी यादें मिटाना  ना ही हो पर जब जाओ इस दिल को छोड़कर  बस दो दिलों को ज़रूर बताना ।। मेरी आंखों से देख तू कितनी प्यारी लगती है अपनों की हर जान दुलारी लगती है कोई क्यों न करे दोस्ती तुझसे  तू हमें यूं ही हमारी लगती है ।। तेरी आंखों में डूब जाऊं  तेरे जिस्म में समा कर तेरे होंठों से पी जाऊं तुझे  अपने होंठों से लगाकर  और फिर तू उठा दे मुझे जोर से, मैं फिर सो जाऊं तुझमें, तुझको सुला कर ।। तूझसे मिलना एक ख्वाब था मेरा  एक ख्वाब जो एक तूफान को शांत कर आया है दिल के बाजार में कई तमाशे हुए थे  तुम्हारे सामने उन तमाशों का ज़िक्र जाया है मैने काफी कोशिश की थी खुद से मिलने की  अब तुमसे मिलकर ही मैंने खुद को पाया है  ।। तुम हसरत थी, अब हकीकत भी हो सिर्फ ख्वाब में नहीं, असली दौलत भी हो  तुम्हारे गम से मर जाएंगे लोग  तुमसे प्यार में कभी फुर्सत भ...

प्रिय

चैत्र माह में जब कोई गाय  चिलचिलाती धूप से होकर व्याकुल  जल की याद जगाती है  कुछ उसी तरह तुम्हारी याद आती है , प्रिय  जब स्टेशन से शहर को छोड़ कर जाते देखता हूँ  तब माँ बापू की याद जिस भांति सताती है   कुछ उसी तरह तुम्हारी याद आती है , प्रिय  रात को तारामंडल के नीचे  जब एकटक  निहारता हूँ खुले आकाश को  तब खुद की खोज भी काफी जगाती है  उस खोज में भी तुम्हाती याद आती है , प्रिय  जब शहर-शहर , जंगल-जंगल  बंजारों की भांति घूमता है कोई  तब उसे घर की याद काफी रुलाती है  शायद मेरे दिल के घर में तुम्हारी याद आती है, प्रिय  जब समाज किसी अपराधी को  मृत्युदंड की सजा सुनाती है  तुम्हारा रूठना और मेरी गलती  मुझे वही एहसास दिलाती है  उस अपराधी की भांति मेरी आखिरी इच्छा में तुम्हारी ही याद आती है , प्रिय                                                         ...

लिखता हूं

लोगों के दिलों की बात बेबात  खिलते हुए चेहरों की हयात अंदर दफन दर्दों की दवात लिखता हूं हर चेहरे का गम  हर कलाकार का छुपा फन  हर व्यक्ति का उधड़ा मन लिखता हूं  हर आइने की ताज़गी  हर व्यक्ति की नाराजगी तेरी अदायों की सादगी  लिखता हूं  वो मेरे अंदर का दर्द  वो मेरा चेहरा सर्द  वो अंदर ठिठुरता मर्द सब के लिए बिकता हूं  फिर भी मैं लिखता हूं                                      - शिनाख्त 

ये दुनिया

' अपनी सोच' से लोगों को तंग देखा है  खुद की बात पर खुद का व्यंग्य देखा है  लड़ते रहते लोग अपनी ही सोच पर  काटों के ही साथ मैंने फूलों का संग देखा है ।  आपकी सोच उस पौधे को फूल बनाती है  फूल बना कर पूरे संसार को महकाती है  और आप लड़ते हो उन विचारों की श्रंखला से  जो आपको एक पशु से मनुष्य बनाती है ।  एक साधारण व्यक्ति से आपको दीदार कराती है  उसकी खूबसूरती से ज्यादा उसे खूबसूरत बनाती है  आपको हर कड़ मेँ एक परमात्मा दिखाती है  आपके अर्श और फर्श की दूरी मिटाती है  और आप लड़ते हो, संभलते हो  बात बेबात पर उलझते हो  हर व्यक्ति की बातों मेँ फिसलते हो  और जीवंत मेँ खुद से ही मिलते हो ।  लोगों का क्या है  ,कभी बुरा है कभी भला है  एक खो जाने के बाद दूसरा मिला है  और अफसोस नहीं किसी से जो मिला है  ज़िंदगी को बस एक ही सिला है  अगर तू अकेला भी है तो शुक्र कर   अब तुझे तेरा ही खुदा मिला है ।।                            ...